रिटायर्ड एयर मार्शल का बेटा है पाकिस्तानी हिरासत में पकड़ा गया भारतीय पायलट

0
these-are-wing-commander-congratulations-who-claim-to-be-captured-by-pakistan_227018

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से पकड़ने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ाकर रख दिया है। अभिनंदर पिछले 16 साल से बतौर पायलट अपनी सेवा दे रहे हैं और वह रिटायर्ड सीनियर एयर फोर्स ऑफिसर का बेटा हैं।

उनका एक भाई भी वायुसेना में है। अभिनंदन 2004 से वायुसेना में पायलट के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा मिग-21 बिसन विमानों की स्कवाड्रन का नेतृत्व कर रहे हैं।

वर्धमान खडकवासला के नेशनल डिफेंस एकेडमी का छात्र रहे हैं। मिग-21 बिसन स्क्वाड्रोन से पहले सुखोई फाइटर विमान के पायलट थे।

वर्धमान के मिग-21 विमान को पाकिस्तान ने बुधवार की सुबह मार गिराया और उन्हें पाकिस्तान के सैनकों ने पकड़ लिया। पाकिस्तान की तरफ से शूट कर बुधवार की सुबह जारी किए गए एक वीडियो में, वर्धमान की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और वे बिना किसी जानकारी सिर्फ नाम और सर्विस नंबर बोलते हुए दिखे।

एक अन्य वीडियो, जिसे शाम को जारी किया गया उसमें वर्धमान को चाय पीते देखा गया और वह ये बोल रहे थे कि उनके साथ अच्छे से बर्ताव किया जा रहा है। इस वीडियो क्लिप में वह पाकिस्तान सेना को ‘अच्छे व्यक्ति’ बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- “मैं यह उम्मीद करता हूं कि हमारी सेना भी वैसा ही व्यवहार करेगी, जैसे मेरे साथ किया गया है और मैं इससे काफी प्रभावित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *