मोदी सरकार का नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

0
1200px-NCMC_Card

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड (एनटीसी) जारी करने का एलान किया है. इस कार्ड का इस्तेमाल पूरे भारत में यात्रा के दौरान किया जा सकेगा. इसका इस्तेमाल बस, रेल और पार्किंग के किराये का भुगतान करने के लिए किया जा सकेगा.

एनटीसी को रूपे कार्ड की मदद से एक्सेस किया जाएगा. नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड में एमआरओ (मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर और ऑपरेट) की सुविधा देने की बात भी कही गई है. इसमें मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर और ऑपरेट का फॉर्मूला लागू किया जाएगा. देश में तेजी से बढ़ती आबादी और यातायात को सुगम बनाने के लिए लिए सरकार ने इसे लाने का फैसला किया है.

वित्तमंत्री ने एलान किया कि सरकार रेलवे में निजी भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है. रेलवे के विकास के लिए पीपीपी मॉडल को लागू किया जाएगा. रेल ढांचे में विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है.

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि हमारा लक्ष्य रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है. हमारी सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य जल रास्ते को बढ़ावा देना है. साथ ही वन नेशन, वन ग्रिड के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *