टीडीपी उम्मीदवारों पर आयकर विभाग का छापा, धरने पर बैठे सीएम चंद्रबाबू नायडू

0
chandrababu-naidu

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया है। टीडीपी उम्मीदवारों और समर्थकों पर आयकर विभाग के छापे को लेकर चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में धरने पर बैठ हैं। 

आयकर विभाग ने बुधवार को टीडीपी उम्मीदवार पुत्ता सुधाकर यादव के आवास पर छापा मारा था। यादव ने इसे चुनावी साजिश बताते हुए कहा था कि उन्होंने और उनकी बुनियादी ढांचा कंपनी ने सभी करों का भुगतान कर दिया है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सांसद सी.एम रमेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने आयकर अधिकारियों से पूछा कि क्या केंद्र सरकार ने उन्हें टीडीपी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भेजा है? छापे के बाद यादव के परिवार ने कहा कि टीम ने उनके निवास से कोई संपत्ति या दस्तावेज जब्त नहीं किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *