चांद की पांचवी और आखिरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, इस दिन होगी चंद्रमा पर लैंडिंग

0
EDYax2oVAAAJVVO

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक अपने अंतिम पड़ाव को पार कर चुका है। इसरो ने शाम 6 बजकर 21 मिनट पर चंद्रयान-2 को चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में प्रवेश कराया है। इस बात की जानकारी इसरो ने ट्वीट कर दी है।

2 सितंबर को लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। और 7 सितंबर को ये चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद इसके अंदर से प्रज्ञान नाम का रोवर बाहर निकलेगा। और अपने 6 पहियों पर चलकर चांद की सतह पर अपने वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा।

बतादें कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *