गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर योगी कैबिनेट की मुहर

0
yogi-adityanathpti

यूपी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब सरकारी संस्थाओं की सभी श्रेणी की नौकरियों में गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार के मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राज्य में केंद्र के प्रस्ताव को हूबहू लागू किया जाएगा।

इस फैसले के साथ ही गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने वाला यूपी तीसरा राज्य बन गया है। गुजरात व झारखंड में इसे पहले ही लागू किया जा चुका है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *