कांग्रेस से नहीं बनी बात तो केजरीवाल आए इस पार्टी के साथ, जानें सीट बंटवारे का फॉर्मूला

0
03_03_2019-aapjjp_19009110

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन हो गया है। इसका औपचारिक ऐलान शुक्रवार को होने की उम्मीद है। दोनों पार्टियों के बीच 6-4 एवं 7-3 के फॉर्मूले पर सीटों का बंटवारा हुआ है। सटीक जानकारी घोषणा पर ही सामने आएगी। 

हरियाणा की 6 से 7 लोकसभा सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में हैं। आप ने जींद के उपचुनाव में भी जजपा का समर्थन किया था पर लोकसभा के चुनावों के लिए गठबंधन की बात चल रही थी। दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को संकेत दिए थे कि अगर किसी पार्टी के सिद्धांत उनकी पार्टी से मेल खाते हैं तो उन्हें उस पार्टी के साथ गठबंधन से कोई गुरेज नहीं है। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि वे समान विचारधारा वाली किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने यह भी साफ किया था कि वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। आप के साथ जजपा के गठबंधन की बात पहले ही साफ हो चुकी थी। अब देखना है कि इस गठबंधन में और कौन से छोटे दल शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *