कांग्रेस और AAP में हो सकता है गठबंधन,सीट शेयरिंग का ये होगा फॉर्मूला

0
rahul-gandhi-kejriwal

लोकसभा चुनाव  में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। दोनों पार्टियों के बीच शुरुआती बातचीत हो चुकी है। भाजपा को शिकस्त देने के लिए दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अभी दोनों दलों के बीच जोर आजमाइश जारी है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर बातचीत चल रही है। दोनों पार्टियां तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं एक सीट किसी मशहूर हस्ती को दी जा सकती है। इस सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। आप दिल्ली में तीन से अधिक सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं पंजाब में अपनी चार सीट बरकरार रखने के साथ चंडीगढ़ पर भी दावा जता रही है। 

हरियाणा और गोवा में ‘आप’ की कोई मांग नहीं है। पर कांग्रेस पंजाब में आम आदमी पार्टी को चार सीट देने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को तैयार नहीं थी, पर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू लगातार कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि 27 फरवरी को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद यह मामला उठा। इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। 

पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा फैसला 
प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अधिकतर नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। पर साथ ही उनका कहना है कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, वह उन्हें स्वीकार होगा। हालांकि कई नेता ऐसे भी हैं जो इस गठबंधन के पक्ष में हैं। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *