आजम खान का विवादित बयान- मदरसे से नहीं निकलते हैं गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग

0
azam-khan

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने यह कहकर एक बार फिर से विवादों को हवा दे दी कि “मदरसों से नाथूराम गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं।” गोड्से ने महत्मा गांधी की हत्या की जबकि प्रज्ञा ठाकुर वर्तमान में भोपाल से बीजेपी सांसद हैं और उन पर मालेगांव बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है।

मदरसों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के केन्द्र सरकार के फैसले के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा- “मदरसा से नाथूराम गोड्से या प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं। सबसे पहले यह घोषणा हो कि जो लोग नाथूराम गोड्से के विचारों को प्रचारित करते हैं, उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा, जो लोग आतंकी घटनाओं में सक्रिय हैं उन्हें ईनाम नहीं दिया जाएगा।”

अपने विवादित बयानों के लिए जाने जानेवाले आजम खान ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार मदरसों की वाकई में मदद करना चाहती है तो उसे वहां के स्टैंडर्ड में सुधार लाना चाहिए।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने मंगलवार को कहा- “धार्मिक शिक्षा मदरसा में दी जाती है। इसके साथ ही, मदरसो में इंग्लिश, हिंदी और गणित की भी शिक्षा दी जाती है। यह हमेशा से होता आ रहा है। अगर आप मदद करना चाहते हैं तो उनका स्टैंडर्ड बढाएं। मदरसों के लिए इमारतें बनाएं, फर्नीचर दें और दोपहर के खाने की व्यवस्था कराएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *