⚠️ Sonipat News: नागरिक अस्पताल में हंगामा! बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने कर्मचारी से की मारपीट 👉 इलाज को लेकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस, केस दर्ज
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत स्थित नागरिक अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। विवाद डॉक्टर से इलाज को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना की सूचना पर सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
🗣️ इलाज के इंतजार में भड़का गुस्सा!
बताया जा रहा है कि ENT विभाग में इलाज कराने आए बुजुर्ग मरीज को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। इसी बात को लेकर डॉक्टर रूम के बाहर तैनात कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंचे और विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारी से मारपीट कर दी गई।
👮 FIR दर्ज, जांच शुरू
सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि,
“हमें अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ झगड़ा और मारपीट हुई है। मामले की जांच जारी है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
