⚠️ Breaking: नए वायरस HMPV को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार! ➡ अमृतसर में वेंटिलेटर, डॉक्टर्स तैनात — लोगों से सतर्क रहने की अपील, लक्षण कोविड जैसे, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

0
Screenshot 2025-07-02 232843

अमृतसर : चीन में कहर बन चुके ‘ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (HMPV)’ को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट कर दिया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है और 50 से अधिक वेंटिलेटर भी लगाए जा चुके हैं।

हालांकि पंजाब में अब तक HMPV वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार ने एहतियात के तौर पर एक एडवाइजरी जारी कर डॉक्टरों व स्टाफ को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं।

HMPV वायरस के लक्षण खांसी, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, नाक बंद और शरीर पर लाल चकत्ते हैं। यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कम इम्यूनिटी वाले लोगों को तेजी से प्रभावित करता है और श्वसन तंत्र व संपर्क के माध्यम से फैलता है।

मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह:

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें

  • हाथ धोते रहें

  • मास्क पहनें

  • घर का बना भोजन खाएं

  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स न लें

डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस कोरोना जैसा जरूर है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं — सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह के अनुसार, “वायरस का कोई केस सामने न आने के बावजूद हम पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं। मेडिकल टीम को हर समय अलर्ट पर रखा गया है और वी.डी.आर. लैब में जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *