ЁЯФе Haryana Politics: рд░рд╛рд╣реБрд▓ рдЧрд╛рдВрдзреА рдкрд░ рдордВрддреНрд░реА рдХреГрд╖реНрдг рдмреЗрджреА рдХрд╛ рдХрд░рд╛рд░рд╛ рд╡рд╛рд░, рдмреЛрд▓реЗ- “рдЧреИрд░ рдЬрд┐рдореНрдореЗрджрд╛рд░ рдиреЗрддрд╛ рдХреА рднреВрдорд┐рдХрд╛ рдирд┐рднрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ” тЮбя╕П рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдХреЗ рднреАрддрд░ рд╣реА рдирд╣реАрдВ рд╣реЛ рд░рд╣реА рд░рд╛рд╣реБрд▓ рдХреА рд╕реБрдирд╡рд╛рдИ, рд╣рд░рд┐рдпрд╛рдгрд╛ рдореЗрдВ рд╕рдВрдЧрдарди рд╡рд┐рд╣реАрди рд╣реЛ рдЪреБрдХреА рд╣реИ рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕: рдХреГрд╖реНрдг рдмреЗрджреА

0
Screenshot 2025-07-04 153214

चरखी दादरी : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपनी पार्टी में गंभीरता से नहीं लिए जा रहे, वे पीएम मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर “गैर जिम्मेदार भूमिका” निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली ने कांग्रेस को आसमान से जमीन पर ला पटका है।


🗣️ “कांग्रेस में न संगठन बचा है, न नेतृत्व में दम” – कृष्ण बेदी

कृष्ण बेदी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने चरखी दादरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को लेकर मंथन किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा:

“हरियाणा कांग्रेस में ऐसा संगठन है जिसे खुद नहीं पता कि जिम्मेदारी क्या है। न प्रदेशाध्यक्ष की पकड़ है और न कोई दिशा। जब खुद राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता नहीं मानते, तो कार्यकर्ता क्या मानेंगे?”


🧭 भाजपा दे रही है “स्पेशल ट्रेनिंग” – लोकसभा से बूथ स्तर तक

मंत्री बेदी ने कहा कि भाजपा अपने पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से विशेष प्रशिक्षण दिला रही है। लोकसभा स्तर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण अभियान जल्द ही बूथ स्तर तक पहुंचेगा, जिससे हर कार्यकर्ता को सशक्त और संगठित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

рдпреЗ рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рднреА рдкрдврд╝реЗрдВ :