ЁЯУв Haryana Deputation Teachers News: рд╢рд┐рдХреНрд╖рдХреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдмрдбрд╝реА рд░рд╛рд╣рдд! рдкреНрд░рддрд┐рдирд┐рдпреБрдХреНрддрд┐ рдЕрд╡рдзрд┐ рдореЗрдВ рд╣реБрдЖ рд╡рд┐рд╕реНрддрд╛рд░ ЁЯСЙ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдХрд╛ рдЕрд╣рдо рдлреИрд╕рд▓рд╛, 30 рд╕рд┐рддрдВрдмрд░ 2025 рддрдХ рд╡рд╣реАрдВ рд░рд╣реЗрдВрдЧреЗ рдкрджрд╕реНрде рд╢рд┐рдХреНрд╖рдХ
चंडीगढ़: हरियाणा के स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने डेपुटेशन पर कार्यरत PRT, TGT, PGT, ESHM, हेड मास्टर और प्राचार्यों की नियुक्ति की समयसीमा बढ़ा दी है। अब ये शिक्षक 30 सितंबर 2025 तक या तब तक के लिए अपनी मौजूदा जगह पर बने रहेंगे, जब तक उनकी जगह पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती।
📋 किन शिक्षकों को मिला फायदा?
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,
“यह निर्णय उन सभी शिक्षकों पर लागू होगा जिन्हें सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद प्रतिनियुक्त किया गया था और जो अभी तक कार्यमुक्त नहीं हुए हैं।”
📌 क्या कहा गया आदेश में?
-
विस्तारित अवधि: 30 सितंबर 2025 या जब तक स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए।
-
लाभार्थी: PRT, TGT, PGT, ESHM, Headmaster, Principal
-
किसी भी माध्यम से नियुक्त शिक्षक इस आदेश के दायरे में होंगे।
