जेलों में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग बैरक और शौचालय की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस शारीरिक उत्पीड़न से बचाव के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर, 27 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

0
Screenshot 2025-02-01 005508

पंजाब डेस्कः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों से जुड़ा एक अहम मामला पहुंचा है। पुलिस थानों और जेलों में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग शौचालय और लॉकअप की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

याचिकाकर्ता वकील सनप्रीत सिंह ने अदालत में दलील दी कि ट्रांसजेंडर्स को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई है, लेकिन पुलिस थानों और जेलों में उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाती, जिससे वे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं। इसलिए उनके लिए अलग बैरक, सेल और शौचालय बनाए जाने चाहिए।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा है कि फिलहाल ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से कोई विशेष प्रावधान मौजूद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *