PGI में मरीजों की परेशानी जारी, आज भी नहीं बनेगा नया OPD कार्ड रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सिर्फ पुराने मरीजों को मिलेगा इलाज, इमरजेंसी सेवाएं चालू

0
Screenshot 2025-01-31 221517

चंडीगढ़: पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक और दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी। हालांकि, प्रशासन ने रविवार को बयान जारी कर बताया था कि न्यू ओपीडी सर्विस चालू रहेगी, लेकिन नए मरीजों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नहीं होगा।

सोमवार को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक सिर्फ पुराने मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन होगा, जिनका फॉलो-अप चल रहा है। हालांकि, इमरजेंसी, आईसीयू और क्रिटिकल केयर सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

इसी बीच, कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई घटना के विरोध में देशभर के कई मेडिकल संस्थान हड़ताल कर रहे हैं। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने PGI के डॉक्टरों का समर्थन करने पर आभार जताते हुए इसे न्याय की लड़ाई बताया है। उन्होंने केंद्रीय संरक्षण अधिनियम (CPA) लागू करने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *