Breaking Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में IMD ने दी बड़ी चेतावनी!
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज रात साढ़े 8 बजे तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अब तक 27% ज्यादा बारिश
1 अगस्त तक हरियाणा में औसतन 208.8 मिमी बारिश दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 264.5 मिमी बारिश हुई है, यानी सामान्य से 27% ज्यादा वर्षा।
IMD का अलर्ट शेड्यूल:
-
3 अगस्त: यलो अलर्ट, कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश।
-
4 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50–75% बारिश की संभावना।
-
5 अगस्त: सिरसा को छोड़कर हर जिले में बारिश की संभावना, कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी।
⚠️ IMD ने लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम की अपडेट देखने की सलाह दी है।
