⛈️ Breaking Weather Update: तैयार रहो! हरियाणा में 2 दिन बाद मचेगा मौसम का धमाल, आज इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
Screenshot 2025-08-22 192727

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मानसून लगातार करवट ले रहा है। आज 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। पलवल और नूंह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी।

🌧️ 10 अगस्त से फिर बदल जाएगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 10 अगस्त के बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी। 8 और 9 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी रहेगी, लेकिन 10 अगस्त के बाद लोगों को फिर से तेज बारिश का सामना करना पड़ेगा।

📊 अब तक का बारिश का हाल

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर – 627.3 मिमी

  • सबसे कम बारिश: कैथल – 151 मिमी, जींद – 155.9 मिमी

  • चार जिलों में 400 मिमी से ज्यादा बारिश: यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़

⚠️ पंचकूला और आसपास भारी बारिश से घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी के नजदीक न जाने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *