Breaking News: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, अफोर्डेबल हाउसिंग से लेकर महिला बाल विकास तक कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ़: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सचिवालय में सुबह 11:00 बजे होगी। बैठक में अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने वाले मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है।
बैठक में होने वाले संभावित फैसले:
-
अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम: रेट में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की तैयारी।
-
पूर्व विधायकों के मेडिकल भत्ते: राहत प्रदान करने के प्रस्ताव पर मुहर।
-
महिला बाल विकास विभाग: आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए सर्विस रूल में संशोधन।
-
नर्सिंग होम्स: रिहायशी इलाकों में नर्सिंग होम को नियमित करने का निर्णय।
-
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन): पांच साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृत्ति तक सुरक्षित करने के लिए SOP पर मुहर।
-
लाडो लक्ष्मी योजना: महिलाओं को लाभ देने के लिए नियमों पर चर्चा।
-
रेत, बजरी और पत्थर की रायल्टी दरें: संशोधन पर मुहर लगने की संभावना।
कैबिनेट की बैठक से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण फैसले राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए निर्णायक साबित होंगे।
