Breaking News: हरियाणा के रविंद्र कोहाड़ की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, ‘जोरा’ फिल्म में निभा रहे मुख्य भूमिका
चंडीगढ़: बॉलीवुड में हरियाणा के युवक रविंद्र कोहाड़ की जबरदस्त एंट्री हुई है। रविंद्र पानीपत के समालखा के निवासी हैं और हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। फिलहाल छुट्टी लेकर वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘जोरा’ की लॉन्चिंग 8 अगस्त को होने जा रही है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात और शुभकामनाएं:
फिल्म लॉन्चिंग से पहले रविंद्र ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सिनेमा उद्योग में उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें बधाई दी और फिल्म में सफलता की शुभकामनाएं दी।
फिल्म और निर्माता की जानकारी:
-
फिल्म का नाम: जोरा
-
मुख्य भूमिका: रविंद्र कोहाड़
-
निर्माता और निर्देशक: राजीव राय
-
राजीव राय ने पहले नवरात्रि, देवी गुप्त और विश्वात्मा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।
