एक लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, फिर बहन को भेजी खौफनाक तस्वीर शराब के नशे में भाई को ईंट से मारकर चाकू से गोदा, फिर बहन को फोन कर बताई खौफनाक सच्चाई – पुलिस जांच में जुटी

0
Screenshot 2025-02-01 072458

फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का की भैरों बस्ती में एक लड़की के चक्कर में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में छोटे भाई ने ईंट और चाकू से बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसने भाई का काम तमाम कर दिया है, जब बहन को यकीन नहीं हुआ तो उसने शव की तस्वीर भेज दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक लड़की से दोनों भाइयों का था रिश्ता, नशे में हुआ खूनी संघर्ष

मृतक की बहन कोमल ने बताया कि एक ही लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। जब बड़े भाई शिवा को यह बात पता चली तो उसने छोटे भाई अजय कुमार से इसको लेकर सवाल किया। बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और नशे की हालत में अजय ने पहले शिवा के सिर पर ईंट मारी और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी

बहन को भेजी खौफनाक तस्वीर

हत्या के बाद आरोपी अजय ने अपनी लुधियाना में काम करने वाली 19 साल की बहन को फोन किया और बताया कि उसने शिवा को मार दिया है। जब बहन को यकीन नहीं हुआ तो उसने भाई के शव की फोटो भेज दी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

मृतक के पिता दर्शन कश्यप ने बताया कि दोनों बेटे अजय और शिवा शराब के आदी थे और अक्सर झगड़ा करते थे। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ धारा 304 आईपीसी 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *