महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

0
jyoti routela

देहरादून। राज्य में लगातार महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सोमवार पांच मई को मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रही है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड आज महिला उत्पीड़न के मामलों में पहले स्थान पर पहुंच गया है। कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना व पहचाना जाता है, जहां बेटियों को पूजा जाता है। लेकिन आज हालात ये हो गए हैं कि छोटी-छोटी बच्चियों व महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। सरकार ये सब देखते हुए भी आंखे मूंदे हुए बैठी हुई है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। एक और जहां पूरे प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं, वहीं धामी सरकार में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर तरह से फेल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार 5 मई को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और पूछेगी कि क्यों धामी सरकार का लॉ एण्ड ऑर्डर फेल हो रहा है? क्यों महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *