चुनाव आयोग की कार्रवाई के विरोध में आज धरने पर बैठेंगीं दीदी, आज रात 8 बजे तक प्रचार नहीं कर सकेंगी ममता

MAMTA

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान जोरों पर है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आज दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठने जा रही है। दरअसल चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है। ये रोक सोमवार शाम 8 बजे से लेकर मंगलवार शाम 8 बजे तक जारी रहेगी। 

दरअसल चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी माना है। ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा में ममता ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भी वोट मांगे थे। यह रोक सोमवार रात आठ बजे से लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने इससे पहले ममता को नोटिस जारी कर इस मामले में स्‍पष्‍टीकरण मांगा था।

चुनाव आयोग के इस बयान पर ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, कि निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के विरोध में, मैं कल दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठूंगी।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के 2 बयानों को लेकर यह कार्रवाई की है। इस कड़ी में चुनाव आयोग ममता बनर्जी को नोटिस भी जारी कर चुका है और उसी का जवाब देखने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने अपने पहले नोटिस में ममता बनर्जी से उनके उस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं के बीच जाकर वह को एकजुट रखने की बात कही थी। बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर उनपर वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाया था। जबकि दूसरे नोटिस में आयोग ने टीएमसी अध्यक्ष के उस बयान पर जवाब मांगा था जिसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षाबलों पर सवाल उठाया था और जनता को भड़काने का काम किया था।