आज दिल्ली में मिल सकती है गर्मी से राहत, इन राज्यों में तेज आंधी के साथ होगी जमकर बारिश

rain

देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छा सकते हैं और बूंदाबादी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में भी प्री मानसून का माहौल बन सकता है। यानी इन राज्यों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 10 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश उत्तर पूर्व राज्यों के साथ देश के पूर्वी राज्यों में अगले तीन दिनों में असर दिखा सकती है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से मौसम में ये बदलाव दिखेगा।