मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Transparent umbrella under rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

Transparent umbrella under rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

मौसम के मोर्चे पर लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर और पश्चिम भारत में मानसून का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। कई मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं अगले 5 दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है। जिन इलाकों में मानसून अबतक नहीं पहुंचा है उनका भी इंजतार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम पूरे देश को कवर कर लेगा जबकि इसकी सामान्य तिथि 8 जुलाई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में आगे बढ़ गया है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है। गौरतलब है कि ओडिशा और कर्नाटक, केरल समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। इन राज्यों में ठीक-ठाक बारिश हो रही है।

दिल्ली में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई और दिल्लीवालों का मानसून का इंतजार खत्म हुआ। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।