बंद हो रहा है BookMyShow का डिजिटल वॉलेट, जल्द निकल ले अपने पैसे

0
book my show

फिल्म, कंसर्ट या किसी मैच का टिकट BookMyShow से बुक करने के लिए अगर आप भी BookMyShow के डिजिटल वॉलेट MyWallet का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें रखे पैसों को तुरंत निकाल लें। BookMyShow की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही MyWallet को बंद करने जा रही है।

कंपनी के मुताबिक 28 फरवरी तक उपभोक्ताओं को अपना पैसा वापस लेने का समय दिया गया है.हालांकि कंपनी सिर्फ अपना डिजिटल वॉलेट बंद कर रही है, BookMyShow पर पहले की तरह टिकट बुक होते रहेंगे.दरअसल RBI ने डिजिटल वॉलेट को लेकर अपने नियमों को सख्त किया है, जिस वजह से कई कंपनियों को अपनी सेवाएं रोकनी पड़ रही है। BookMyShow से पहले ऑनलाइन पेमेंट सेवा दिलाने वाली कंपनी PayUMoney ने भी इसी महीने अपना डिजिटल वॉलेट बंद करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *