Big News: पांच सिंह साहिबानों का आदेश – विरसा सिंह वल्टोहा 10 साल के लिए अकाली दल से बाहर! श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी के बाद वल्टोहा को पार्टी से निकाले जाने का आदेश, 10 साल तक वापसी पर भी रोक।
अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबानों ने शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ को सख्त निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे के भीतर विरसा सिंह वल्टोहा को पार्टी से बाहर निकालें। आदेश के अनुसार, वल्टोहा को अगले 10 साल तक अकाली दल में शामिल नहीं किया जाएगा।
यह फैसला आज सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर वल्टोहा की पेशी के बाद लिया गया। पेशी के दौरान वल्टोहा ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी, लेकिन उनकी गंभीर गलतियों को देखते हुए यह कठोर कदम उठाया गया।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि वल्टोहा को उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए तख्त साहिब पर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था। वल्टोहा ने पहले मीडिया में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों पर आरएसएस और बीजेपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था।
पेशी के बाद, वल्टोहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर व्यक्ति को अपने शब्दों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब और जत्थेदार साहिबानों को आदरणीय बताते हुए अपनी लिखित माफी भी सौंपी।
