सोमवती अमावस्या पर यात्रियों के लिए बड़ी खबर! वैष्णो देवी से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन जम्मू, पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, 1 और 2 सितंबर को विशेष ट्रेन का संचालन
जम्मू: सोमवती अमावस्या के अवसर पर भारतीय रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटरा से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन (04676/04675) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 और 2 सितंबर को चलाई जाएगी, जिससे जम्मू, पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
यह ट्रेन 1 सितंबर को सुबह 6:10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी और जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन कुल 12 घंटे 20 मिनट का सफर तय करेगी।
वापसी में यह स्पेशल ट्रेन (04675) 2 सितंबर को रात 9 बजे हरिद्वार से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक एसी कोच, 8 जनरल कोच, 2 एसएलआर और 6 थ्री-टियर एसी बोगियां होंगी।
गौरतलब है कि 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या का शुभ अवसर है, जिस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान और पितृ तर्पण करते हैं। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को कटरा से हरिद्वार तक सुगम यात्रा का लाभ देगी।
