यूटीयूः बीटेक और बीफार्मा की काउंसलिंग 16 जून से
देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विवि परिसर व सम्बद्ध संस्थानों में बीटेक और बीफार्मा द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 16 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग शुल्क 2000 रूपये ऑनलाइन ही जमा करना होगा। इस सम्बन्ध में विवि की ओर से सभी दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। कहा कि अभ्यर्थी जहां प्रवेश लेना चाहते हैं वहां अपने विकल्पों के वरीयता क्रम में सभी विकल्प भरें। ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें, जिससे सीट आवंटित होने की संभावना रहे। ऑनलाइन काउंसलिंग तीन विकल्प फ्रीज,फ्लोट, और विदड्रा पर आधारित होगी।
काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। 21 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विकल्पों का चयन कर सकते हैं। 26 जून को सीट आवंटित की जाएगी और 27 जून को सीटों का चयन होगा। सूची पर नाम आने पर 27 जून से 30 जून को संबंधित संस्थान पर दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
