उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थापित होगा नॉलेज सेंटर

0
download (1)

देहरादून। विश्व बैंक की मदद से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में केंद्रीय नॉलेज सेंटर की स्थापना की जाएगी। विश्व बैंक की टीम ने शुक्रवार को यूटीयू में टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत प्रोजेक्ट की जानकारी ली।

विश्व बैंक के ज्वाइंट रिव्यू मिशन के तहत टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी प्रोग्राम की तैयारियों की समीक्षा की गई। विश्व बैंक के अधिकारियों और यूटीयू के कुलपति डा.यूएस रावत ने समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि विश्व बैंक की मदद से अगले तीन साल में यूटीयू में केंद्रीय नॉलेज सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी और इंस्ट्रूमेंटल सेंटर की स्थापना की जाएगी। ये तीनों ही सेंटर तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन करने में कारगर साबित होगी। इस मौके पर यूटीयू से संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों की ओर से भी विश्व बैंक के सम्मुख अपने-अपने प्रोजेक्ट रखे गए। कुलसचिव डा.अनिता रावत ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में सुधार की दिशा में यह प्रोजेक्ट अहम शामिल होगा। खासतौर पर युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार सृजन में भी यह प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर विश्व बैंक की तरफ से तारा बैटली, जोसिका डीली, सत्यनारायण, नेशनल प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन यूनिट से अतीक कंडोरा, स्टेट प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन यूनिट से संजीव राठौर, धर्मेंद्र, डॉ. एसवी देव, डॉ. एसडब्ल्यू कीवालकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *