उत्तराखण्ड: एसटीएफ ने साइबर ठगों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड

0
WhatsApp Image 2025-06-13 at 2.11.12 PM

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने साइबर ठगों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड किया है। एसटीएफ ने मामले में 06 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से एसटीएफ ने लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी बैंक खाते और सिम सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी बेवसाईट व गेमिंग बेवसाईट तैयार कर साईबर धोखाधडी करते थे। आरोपी अलग-अलग व्यक्तियो के नाम विभिन्न बैक खाते, फर्जी सिम व बार कोड स्कैनर प्राप्त कर साईबर अपराधो का अंजाम देते थे।

एसएसपी, एस0टी0एफ0, नवनीत सिंह बताया कि नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्रान्तर्गत साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाँयू परिक्षेत्र को साईबर ठगी से जुडे एक बडे अंतरराज्यीय गिरोह की मौजूदगी का पता चला। इस त्वरित कार्यवाही करते हुए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट तथा साईबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने संयुक्त रूप से तकनीकी व मैनुअली रूप से जानकारी जुटाई गई। सटीक जानकारी मिलने पर ज्ञात हुआ कि ये साईबर अपराधी आबादी से दूर सुनसान जगह पर किराये पर रहकर आधुनिक उपकरणो की सहायता से देशभर में साईबर धोखाधडी की घटनाओ को दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी का विश्लेषण करने पर ज्ञात हुआ कि साईबर अपराधियो द्वारा काठगोदाम थाना क्षेत्रान्तर्गत अमृतपुर के सुनसान स्थान पर मकान किराये पर लेकर साईबर धोखाधडी में पीड़ित व्यक्तियो से धोखाधडी कर उनसे प्राप्त धन को विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवाया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम पुलिस जनपद नैनीताल पुलिस को साथ लेते हुए दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से जतिन पांडे, कमल किशोर, हर्ष बोरा, कौशल किशोर उर्फ आशीष ठाकुर, प्रेम कुमार और करन केवट को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *