उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने कारगी कूड़ा प्रबंधन यार्ड के विस्थापन की मांग उठाई

0
WhatsApp Image 2025-08-13 at 2.39.29 PM

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कारगी कूड़ा प्रबंधन यार्ड से उत्पन्न जनस्वास्थ्य और पर्यावरणीय संकट को लेकर जिलाधिकारी देहरादून को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यार्ड के तत्काल विस्थापन की मांग की गई है।

श्रीमती रौतेला ने कहा, “कारगी यार्ड से उठती दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और जल स्रोतों का प्रदूषण क्षेत्रीय जनता के लिए अभिशाप बन चुका है। महिलाएं, बच्चे और वृद्धजन इस संकट से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यह केवल स्वच्छता का नहीं, बल्कि जीवन की गरिमा का प्रश्न है।”

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रशासन से मांग की कि यार्ड को किसी गैर-आवासीय, पर्यावरणीय रूप से उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और स्थानांतरण तक नियमित सफाई, छिड़काव और दुर्गंध नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो महिला कांग्रेस जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगी। इस मौके में आशा मनोरमा शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नजमा खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम सिंह जिला अध्यक्ष, पुष्पा पंवार प्रदेश महासचिव, सुशीला शर्मा प्रदेश महासचिव, दीपा चौहान सचिव, भावना सचिव, अनुराधा तिवारी महासचिव, देवेंद्र कोर सचिव,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *