उत्तराखण्डः UKSSSC पेपर लीक मामले में सरकारी स्कूल का मास्टर गिरफ्तार

uksssc34

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने तनुज शर्मा को लंबी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तनुज शर्मा देहरादून के रायपुर चौक का रहने वाला है। वर्तमान में उत्तरकाशी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में शिक्षक के रूप में काम करता है। तनुज शर्मा से की गई पूछताछ के दौरान मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर देर रात्रि तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

सटीएफ को ऐसे दर्जनों अन्य परीक्षार्थी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है, जो पेपर लीक से पास हुए, इस कड़ी से जुड़े हुए थे। फिजिकल टीचर तनुज शर्मा की पूछताछ में उक्त परीक्षा लीक मामले में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

अभियुक्त द्वारा करीब 20 अभ्यर्थियों को अपने घर में परीक्षा से पहले रात को प्रश्न पत्र और उसके उत्तर याद कराया गया, साथ ही कुछ छात्रों को देहरादून से अन्यत्र स्थान पर ले जाकर भी पेपर लीक किया गया। बयानों और जांच के आधार पर ये भी पता चला है कि उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगों से भी जुड़े हैं।