उत्तराखण्डः पूर्व सीएम के करीबी कांग्रेसी नेता के घर ईडी का छापा
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई चमन विहार स्थित उनके आवास पर की गई, जहां करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम पहुंची। छापेमारी की शुरुआत सुबह 4 बजे हुई, और इस दौरान करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद की गई।
राजीव जैन, जो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं, पर अब करोड़ों रुपये के धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
