उत्तराखंड : नए साल में होलिका दहन, रक्षा बंधन, गोबर्द्धन पूजा की छुट्टी नहीं

0
partner5

उत्तराखंड सरकार ने नए साल पर कर्मचारियों की सात दिन की छुट्टियां कम कर दी हैं। अफसर-कर्मचारियों को होलिका दहन, रक्षा बंधन, गोबर्द्धन पूजा पर भी दफ्तर आना पड़ेगा। वहीं, शुक्रवार के दिन सात सार्वजनिक पड़ने से फाइव डे वीक वालों को छुट्टियों के एक नहीं सात-सात पैकेज का तोहफा भी मिला है।

प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी (सामान्य प्रशासन) ने नए साल के छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 20 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं, जबकि मौजूदा वर्ष में यह तादाद 27 है। इसके अलावा 24 ऐसे त्योहार हैं, जिनमें से अफसर-कर्मचारियों को दो दिन निर्बंधित अवकाश मिलेगा। नए साल पर होलिका दहन रक्षा बंधन, गोबर्द्धन पूजा के साथ ही जमात-उल-विदा, भैया दूज, छठ पूजा और नवमी के अवकाश पर कटौती कर दी है।

ये सभी पर्व निर्बंधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिए हैं। कोषागार और बैंक कर्मचारियों को सबसे कम 18 दिन का सार्वजनिक अवकाश मिले हैं। वर्ष 2018 में शुक्रवार के दिनों सात सार्वजनिक अवकाश हैं। फाइव डे दफ्तर वालों के लिए यह खुशखबरी है। वे गुरुवार को एक दिन की सीएल चार दिन के छुट्टियों का पैकेज लेकर बाहर घूम सकते हैं। उन्हें यह मौका एक बार नहीं, बल्कि सात बार मिल रहा है।

रविवार को एक सार्वजनिक अवकाश 

पिछले सालों की तुलना में वर्ष 2018 में रविवार को सिर्फ एक दिन का सार्वजनिक अवकाश पड़ा है। 25 मार्च को रामनवमी के दिन रविवार पड़ रहा है। वहीं, इस साल रविवार के दिन होलिका दहन, महावीर जयंती और मोहर्रम भी  था। कलेंडर में ये सार्वजनिक अवकाश घोषित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *