उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, चार प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0
WhatsApp Image 2025-06-25 at 1.16.53 PM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बुधवार को राज्य सचिवालय में सम्पन्न हो गयी। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर गहनता के साथ चर्चा हुई और कई प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई है।

कैबिनेट बैठक अपडेट
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी। सत्र की तारीख और स्थान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को किया गया अधिकृत
उत्तराखंड विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी, 135 पद किए गए सृजित।

पंचायती राज विभाग से संबंधित एकल मंत्रिमंडलीय समिति ने अपनी रिपोर्ट की पेश
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तृतीय चरण के प्रारंभ होने की दशा में कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दरअसल, नैनीताल हाईकोर्ट ने 7 मार्च 2025 को शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था। जिसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया गया था। ऐसे में विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया। जिसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित करने को मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *