उत्तराखंड बोर्ड 2020: आज से शुरू रुकी हुईं परीक्षाएं, कंटेंनमेंट जोन में बाद में कराई जाएगी परीक्षा

uttrakhand-board-result-2016

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की रुकी हुईं परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गयी हैं। ये परीक्षाएं 25 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीटिंग प्लान बनाया गया है। वहीं, कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बाद में कराई जाएगी। परीक्षा कराने को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पर काफी दबाव था। दरसल वर्तमान में उत्तरप्रदेश और हिमांचल और बिहार ने भी अपना परीक्षा फल घोषित कर दिया है, लेकिन उत्तराखंड में देरी से शुरू ही परीक्षा पर कारोना आफत बनकर आया था। जिसके बाद अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा को पूर्ण करने निर्णय किया।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल में उर्दू विषय एवं इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) होनी है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। 

कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों में बाद में होगी परीक्षा

बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश भर में अभी तक 89 कंटेंनमेंट जोन घोषित हैं। जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया वह कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या का पता करें। जल्द ही प्रदेश सरकार कंटेंनमेंट जोन की नई सूची जारी करेगी, यदि परीक्षा केंद्र कंटेंनमेंट जोन से बाहर हो जाएंगे तब उन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान बाकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होती रहेगी और बाद में मूल्यांकन भी होगा