उत्तराखंड: उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; मंगलौर से काजी निजामुद्दीन और बद्रीनाथ से लखपत ने जीत की दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। उपचुनाव में मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन उपचुनाव जीत चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ से भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला जीत दर्ज की हैं।
दोनों सीट से कांग्रेस की जीत, कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी संजीवनी साबित होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक राजेंद्र भंडारी पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। लोकसभा चुनाव में अनिल बलूनी ने हीं उन्हें बीजेपी में ज्वाइन करवाया था और राजेंद्र भंडारी को चुनाव जीतने के लिए लोगों से लगातार अपील कर रहे थे।
