उत्तराखंड : दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

0
Accident-...

उत्तराखंड में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर शुक्रवार को एक वाहन के यमुना नदी में गिर जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत वाहन का चालक विकास नगर से नौगांव जा रहा था।

उसने चामी के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से वाहन नदी में सैकड़ों फीट नीचे गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फीले पानी से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान जावेद (55), इमरान (45), शाहिद (47) और तोंजो (44) के रूप में हुई है। सभी देहरादून के विकास नगर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *