यूपी में छोटे दलों ने तेज की सियासी चाल, शिवपाल के घर जुटे ओवैसी-राजभर और चंद्रशेखर आजाद

Owaisi__Shivpal__Rajbhar_and_Ravan

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयार बहने लगी है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे।

इस बार ओवैसी के साथ राजभर और रावत के आने से संकल्प भागीदारी मोर्चा गठन की कवायद जोर पकड़ती नजर आ रही है। हालांकि प्रसपआ अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी तक मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि शिवपाल यादव लगतार सपा के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई हैं। ऐसे में मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है।