अंतरिक्ष के लिए अलग से स्पेस फोर्स बनाएगा अमेरिका

0
7427115t

अमेरिका ने भविष्य में अंतरिक्ष में लड़ी जाने वाले संभावित लड़ाइयों की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा करार देते हुए रक्षा मंत्रालय पेंटागन को एक अलग स्पेस फोर्स तैयार करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि चीन, रूस या दूसरा कोई देश इस मामले में अमेरिकी से आगे निकल जाए। अमेरिकी स्पेस फोर्स वहां की सेना की छठी शाखा होगी जो अंतरिक्ष में देश की ताकत में इजाफा करेगी। नेशनल स्पेस काउंसिल की तीसरी बैठक में ट्रंप ने यह आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्पेस फोर्स एयर फोर्स से अलग होगी। स्पेस में अमेरिका का वर्चस्व होना चाहिए। यह स्पेशल फोर्स अंतरिक्ष में किसी भी संभावित जंग के लिए तैयार रहेगी। यूएस एयर फोर्स ब्रांच के तहत यूएस स्पेस कमान के पास मिलिटरी स्पेस ऑपरेशंस का नियंत्रण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *