अब एक क्लिक पर अपडेट होंगे Aadhar-PAN-Passport! नहीं खाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर सरकार ला रही है नया पोर्टल, सभी पहचान पत्रों में बदलाव अब होगा एक जगह से
पंजाब डेस्क: केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। अब आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही सरकार एकीकृत डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जहां सिर्फ एक क्लिक में आप अपने सभी डॉक्युमेंट्स को अपडेट कर सकेंगे।
इस नई व्यवस्था के जरिए लाखों लोगों को समय और पैसों की बचत होगी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। यह पोर्टल सभी प्रमुख पहचान पत्रों को जोड़कर यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म से सेवा देगा, जिससे प्रोसेस तेज़, पारदर्शी और आसान होगा।
