यूपी में निकले माइंस इंस्पेक्टर पदों के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट आज, एक लाख से अधिक होगी सैलरी
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए न सिर्फ सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है बल्कि बहुत अच्छी सैलरी पाने का भी अवसर है. यहां माइंस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां निकली हैं जिन पर आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और जल्द ही आवेदन करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. हालांकि उसके पहले फीस जमा करने की लास्ट डेट आ चुकी है. यूपीपीएससी के माइंस इंस्पेक्टर पदों पर अप्लाई करने के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट आज यानी 01 जुलाई 2022 है.
ये है अप्लाई करने की लास्ट डेट –
यूपीपीएससी के माइंस इंस्पेक्टर पदों पर आज के बाद फीस जमा नहीं की जा सकती जिसके बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा. हालांकि अप्लाई करने की लास्ट डेट 04 जुलाई 2022 है. कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म भरने के लिए अभी तीन दिन का समय और है पर फीस आज के आज जमा करनी है.
कौन कर सकता है अप्लाई –
वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और जिनकी उम्र 21 से 40 साल के बीच है, वे अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – uppsc.up.nic.in इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 55 पद भरे जाएंगे. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक सैलरी मिलेगी. आवेदन शुल्क 100 रुपए है.
