यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी भाजपा और निषाद

FAB73nvVcAQe-Pl

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने ऐलान किया है। इस मौके पर उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद थे।

 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”सही समय पर सीट का सम्मानजनक ऐलान होगा।” सीएम कौन होगा इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि चुनाव मोदी और योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। किसानों की नाराजगी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”सब्जेक्टिव विषय हो सकता है, लेकिन किसान हित मे हमने काम किया।”

 

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि हमारी मांगों पर आज की बैठक (भाजपा नेताओं के साथ) में चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। हम पार्टी का विलय नहीं करेंगे, निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगी।