सीएम धामी से मिला संघ का प्रतिनिधिमण्डल, कहा-संघ को बदनाम करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
देहरादून। शनिवार को सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि हाल ही में जो भर्ती प्रकरण हुआ उस पर संघ के कार्यकर्ताओं के नाम उछाले गए। और एक सूची सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। इस पर प्रतिनिधिमण्डल कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ये एक पूरी तरह से फेक लिस्ट वायरल हो रही है। जिसमें संघ के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस फेक सूची को वाइरल करने वालों के खिलाफ संघ प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जाये एवं तथ्यों के आधार पर आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
