कीर्तिनगर ब्लॉक में यूकेडी का किला ढहा, भाजपा को बड़ा लाभ

0
FB_IMG_1755173275619

कीर्तिनगर ब्लॉक में यूकेडी का किला ढहा, भाजपा को बड़ा लाभ

टिहरी। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक में उत्तराखंड क्रांतिदल (यूकेडी) का दो दशक पुराना दबदबा इस बार धराशायी हो गया। ब्लॉक प्रमुख पद पर लगातार काबिज रहने वाली यूकेडी का यह किला टूटना अब पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे यूकेडी की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल बताया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानीय प्रत्याशियों को क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाने में मदद की, लेकिन जीत के बाद यही प्रत्याशी भाजपा खेमे में शामिल हो गए। यह कदम यूकेडी के लिए घातक साबित हुआ।

सूत्रों का कहना है कि जिन तीन प्रत्याशियों को हार मिली, वे पूरी निष्ठा से यूकेडी के साथ खड़े रहते। लेकिन उल्टी चाल चलते हुए यूकेडी ने अपने ही हाथों पाँच वर्षों की ताक़त गंवा दी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह हार यूकेडी के लिए सिर्फ एक ब्लॉक प्रमुख पद खोना भर नहीं है, बल्कि इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव तक देखने को मिल सकता है। भाजपा को इस रणनीतिक लाभ से ग्रामीण स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने का अवसर मिला है, जबकि यूकेडी की जमीनी ताक़त पर सवाल खड़े हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *