आधार कार्ड में नाम बदलने के नए नियम: अब 2 बार ही मिलेगा मौका, गलती पड़ सकती है भारी UIDAI ने जारी किए नए नियम, नाम बदलने के लिए गैजेट नोटिफिकेशन अनिवार्य, पता बदलना हुआ आसान

0
Screenshot (310)

पंजाब डेस्क: आधार कार्ड से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। हर भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक आधार कार्ड का सही होना बेहद जरूरी है।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में बदलावों को लेकर नए नियम लागू किए हैं। इनका उद्देश्य सुरक्षा को मजबूत करना और संभावित धोखाधड़ी को रोकना है।

नाम बदलने के नए नियम:

UIDAI ने आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया को सीमित कर दिया है। अब आधार कार्ड में नाम केवल 2 बार ही बदला जा सकेगा।

  • नाम बदलने के लिए गैजेट नोटिफिकेशन देना अनिवार्य होगा।
  • मामूली बदलाव हो या पूरा नाम बदलना हो, दोनों ही मामलों में यह आवश्यक है।
  • इसके साथ ही, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आईडी कार्ड या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

पता बदलना हुआ आसान:

जहां नाम बदलने की प्रक्रिया को कठिन बनाया गया है, वहीं पता और अन्य विवरण अपडेट करना अब पहले से आसान हो गया है। इस कदम का उद्देश्य प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को सरल अनुभव प्रदान करना है।

UIDAI के इन नए नियमों के अनुसार, आधार कार्ड बनवाते और अपडेट कराते समय सावधानी बरतना जरूरी हो गया है। छोटी-सी गलती बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *