पौड़ी में दो सड़क हादसें, 2 लोगो की मौत 16 घायल,सात एयरलिफ्ट..

0
492499176_1216977013770389_4151665948055115487_n

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओ में दो लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए हैं।जिनमें से 7 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।गंभीर रूप से 4 घायलों को पौड़ी के राँसी और 3 घायलों को श्रीनगर जीवीके हैलीपैड से एम्स के लिए रैफर किया गया हैं।जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल पौड़ी और बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना पौड़ी ज़िले में थलीसैंण तहसील अंतर्गत पैठाणी क्षेत्र में घटित हुई जहाँ एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 9 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सवार अन्य 7 लोग घायल हो गए।

वहीं दूसरी घटना पौड़ी ज़िले में ही सत्यखाल से भितांई मोटरमार्ग पर एक स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई। वैन में 7 स्कूली बच्चे एक चालक व एक अन्य समेत कुल 9 व्यक्ति सवार थे,जिसमे से सभी घायल हुए हैं।  घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया,जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।गंभीर रूप से 4 घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रांसी मैदान से एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त पैठाणी में हुई कार दुर्घटना में घायल महिला और उसकी बेटी सहित एक अन्य गंभीर घायल की भी स्थिति गंभीर देखते हुए श्रीनगर के जीवीके हैलीपैड से एम्स के लिए रैफ़र किया गया हैं।

पहले हादसे में घायल हुए लोगों और मृतक के नाम
1- चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष) हादसे में मौत हो गई।
2- सरिता देवी उम्र लगभग 40 वर्ष (घायल)
3- सोनाक्षी उम्र लगभग 16 वर्ष (घायल)
4- सोमिया उम्र लगभग 9 वर्ष (घायल)
5- आरती देवी (घायल)
6- आरुसी (घायल)
7- पाहू देवी (घायल)
8- सुनंदा (घायल)
9- अनिकेत (घायल)

दूसरे हादसे में घायल हुए लोगों के नाम
1- विजय सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम भिताई मल्ली पट्टी नादलस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
2- अनिल कुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी उपरोक्त। (वाहन चालक)।
3- अनमोल पुत्र सुनील कुमार उम्र 8 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4- दिव्यांशी पुत्री सुनील कुमार उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
5- अखिल नेगी पुत्र सुनील नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
6-अदिति पुत्री तुलसी नेगी उम्र 3.5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
7- वंशिका पुत्री दीपक दीपक नेगी उम्र 4 वर्ष निवासी उपरोक्त।
8- अनुज पुत्र अनिल निवासी उपरोक्त।
9- अक्षत नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *