नशे के रोकथाम पर त्रिवेंद्र का संदेश; जीवन को अपनाएं, नशे की लत छुड़ाए

WhatsApp-Image-2021-03-17-at-2.31.50-PM

देहरादून: डोईवाला विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित “बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, रोकथाम और पुनर्वास” कार्यक्रम में पहुंचे। त्रिवेंद्र ने बच्चों को सही दिशा देने के लिए माँ का स्वस्थ और सशक्त होने पर जोर दिया।

त्रिवेंद्र इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला के समापन अवसर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, बच्चों की प्रथम पाठशाला परिवार है जहाँ अपने परिजनों की छाया तले बैठकर वो अपनी क्षमता व प्रतिभा को उजागर करता है।

उन्होंने कहा, हमारे बच्चे संस्कारवान हों इसके लिए यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें सही दिशा प्रदान करें। बच्चों को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। जीवन अमूल्य है इसलिए नशा छोड़कर जीवन को अपनाएं।

नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर अनेकों संगठन कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं, जहां वो युवा पीढ़ी को नशे के रोकथाम को लेकर जागरुक कार्यक्रम समेत कई तरह के सेमिनारों का भी आयोजन करते हैं।