बड़ी राहत: शान-ए-पंजाब, शताब्दी और वैष्णो देवी की ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू जालंधर कैंट स्टेशन पर मरम्मत कार्य पूरा, यात्री अब लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का लाभ पहले की तरह उठा सकेंगे।

0
Screenshot (207)

जालंधर: जालंधर कैंट स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण प्रभावित हुईं प्रमुख ट्रेनों का परिचालन अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है क्योंकि बीते 30 सितंबर से ट्रेनों का संचालन बाधित था।

शान-ए-पंजाब (12497) और शताब्दी (12031) जैसी प्रमुख ट्रेनें अब कैंट स्टेशन से ही अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी। इससे पहले कई ट्रेनें फगवाड़ा और लुधियाना से रवाना की जा रही थीं। रेलवे विभाग ने मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है, जिसके चलते 62 से अधिक प्रभावित ट्रेनों का परिचालन दोबारा बहाल हो गया है।

प्रमुख ट्रेनें और परिचालन स्थिति:

  1. शान-ए-पंजाब (12497): दिल्ली से 20 मिनट की देरी से पहुंची, लेकिन अमृतसर से वापसी में समय पर चली।
  2. अमृतसर शताब्दी (12031): अमृतसर से रवाना होते समय 20 मिनट देरी, वापसी में ऑन टाइम।
  3. वैष्णो देवी की ट्रेनें: अब यात्री सीधे जालंधर कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे।
  4. लोकल ट्रेनें: लुधियाना से आने वाली लोकल (04591) 1 घंटा देरी से पहुंची, वहीं (04592) 40 मिनट की देरी से आई।

इसके अलावा, मुंबई, गांधीधाम, हापा और जामनगर से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अब कैंट स्टेशन से अपने नियमित समय पर मिलेंगी।

यात्रियों को राहत:

जालंधर कैंट से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों पर नहीं जाना होगा। पहले यह ट्रेनें जालंधर सिटी स्टेशन से चलाई जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *