Breaking News: लुधियाना-जालंधर ट्रेन में लगी आग, S4 कोच में मचा हड़कंप गोराया-फगवाड़ा के बीच बड़ा हादसा टला, फायर सिलेंडरों से बुझाई गई आग, यात्रियों में अफरा-तफरी
गोराया : लुधियाना से जालंधर आ रही जयपुर-अजमेर ट्रेन (19611 अप) में सोमवार को गोराया और फगवाड़ा के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। S4 कोच की ब्रेक जाम होने के कारण कोच के नीचे आग लग गई।
स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने तत्काल इस घटना की सूचना एसपीएल 81 को दी। प्वाइंट्समैन दीपक रॉय ने ट्रेन को रेड सिग्नल दिखाकर गेट पर रुकवाया। इसके बाद कोच में मौजूद फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब चार सिलेंडरों का उपयोग कर आग बुझाई गई।
S4 कोच में यात्री सवार थे, और आग की खबर फैलते ही उनमें हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन को काफी देर तक रोके जाने के बाद सुरक्षित रवाना किया गया।
यह हादसा रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। लेकिन तत्परता से आग पर काबू पाने की कोशिशों ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
