‘‘72 आवर्स‘’ का ट्रेलर लाॅन्चः मुख्यमंत्री रावत रहे मौजूद

0
CM Photo 03, dt. 24 december, 2018

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गढ़ी कैन्ट स्थित एकस्थानीय होटल में शहीद जसवन्त सिंह रावत पर बनी फिल्म ‘‘72 आवर्स‘’ का ट्रेलर लाॅन्च में प्रतिभाग किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महावीर चक्र विजेता जसवन्त सिंह रावत ने 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान अदम्य साहस व वीरता का परिचय दिया व अकेले ही 300 चीनी सैनिकों को मार गिराया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जसवन्त सिंह जैसे वीरों के कारण उत्तराखण्ड को वीरभूमि कहा जाता है। वीर सैनिक सदैव अमर होते है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में फिल्मों के निर्माण व शूटिंग को प्रोत्साहित करने हेतु मिशन मोड पर कार्य कर रही है। महेश भटट, राजकुमार सन्तोषी, राजा मौली, जैसे बड़े निर्माता निर्देशक अपनी फिल्मों को शूंटिग उत्तराखण्ड में करने की योजना बना रहे है। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, फिल्म ‘‘72 आवर्स‘’ के यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *